डीएम बोले 15 नवंबर तक बन जाए कंपनी बाग-रावतपुर रोड:1800 मीटर सड़क में गड्ढे व जगह जगह भरा है पानी
कानपुर में रावतपुर तिराहे से कंपनी बाग चौराहे तक जर्जर सड़क बनने की उम्मीद जगी है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार को बैठक कर करीब 1800 मीटर सड़क का निर्माण हर हाल में 15 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, जल निगम नगरीय और मेट्रो के अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम में तेजी लाने को कहा। यूटिलिटी के काम जल्द पूरे किए जाएं डीएम ने स्पष्ट किया कि यूटिलिटी शिफ्टिंग समेत अन्य लंबित कार्य जल्द पूरे किए जाएं, ताकि सड़क निर्माण में देरी न हो। उन्होंने सड़क की एकरूपता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागों को जिम्मेदारी तय कर नियमित निगरानी करने को कहा। बैठक में सीडीओ अभिनव जे. जैन भी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाए और तय समयसीमा का कड़ाई से पालन हो। जगह जगह गड्ढे व पानी भरा बताते चलें कि रावतपुर तिराहे से कंपनी बाग चौराहे तक जाने वाली सड़क इन दिनों जर्जर है। रास्ते में ईंट व बजरी पड़ी है। इसके अलावा कई स्थानों पर पानी भरा है। पानी से निकलने के दौरान वाहन चालक अक्सर गिरकर चोटिल होते हैं। रावतपुर से कंपनी बाग जाने के लिए इस रास्ते के अलावा दूसरा वैकल्पिक रास्ता लेने पर करीब दो किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)