दिग्विजय की यात्रा का महिलाओं ने कलश रखकर किया स्वागत:प्रभु श्रीराम के नाम पर चंदे व चढ़ावे की चोरी की निष्पक्ष जांच
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के 26वें दिन गुरुवार को पदयात्रा ललितपुर जिले में 15 किलोमीटर चली। राजघाट बांध चौराहे से शुरू हुई यात्रा शाम करीब 6 बजे खिरिया में समाप्त हुई। वहीं रास्ते में कई गांवों में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा का स्वागत किया। दिग्विजय सिंह ने कलश लेकर स्वागत करने वाली महिलाओं और बेटियों को 10-10 रुपए दिए। मैलार में महिलाओं से राम मंदिर और ईवीएम पर पूछे सवाल यात्रा रानीपुरा, मैलार, लागौन, श्री हनुमान मंदिर तिगड्डा, सीवोन कलां, खसुआ और बिनेका माफी से होकर गुजरी। मैलार गांव में दिग्विजय सिंह ने कलश रखने वाली महिलाओं से पूछा कि अयोध्या के राम मंदिर में चोरी हुई या नहीं। उन्होंने यह भी पूछा कि वोट मशीन से डालना चाहिए या ठप्पा लगाकर। वोट चोरी और धार्मिक संस्थानों में पारदर्शिता की मांग दिग्विजय सिंह ने कहा कि यात्रा वोट चोरी और प्रभु श्रीराम के नाम पर चंदे व चढ़ावे की कथित चोरी की निष्पक्ष जांच, दोषियों को सजा और धार्मिक संस्थानों में पारदर्शिता की मांग को लेकर निकाली जा रही है। उन्होंने ईवीएम के बजाय मतपत्र से चुनाव कराने की मांग भी दोहराई। इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस के महासचिव गुड्डुराजा बुंदेला समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे। 20 नवंबर को जखौरा से आगे बढ़ेगी यात्रा 20 नवंबर को यात्रा कस्बा जखौरा के ननौरा तिराहे से सुबह 10 बजे शुरू होगी। यहां से जखौरा होते हुए यात्रा शाम को बिजरौठा पहुंचेगी, जहां रात में विश्राम होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)