दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा आज झांसी में:उज्जैन से अयोध्या तक निकाल रहे हैं पदयात्रा, ओरछा के बाद यूपी में प्रवेश करेगी
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा आज शुक्रवार को झांसी पहुंच रही है। उज्जैन से शुरू हुई ये यात्रा गुरुवार को ओरछा पहुंची थी। आज यात्रा ओरछा से शुरू होकर यूपी में प्रवेश करेगी। झांसी के शंकरगढ़ के पास स्थानीय कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। इसके बाद दिग्विजय सिंह प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। यहां से कोछाभांवर होते हुए यात्रा बड़ागांव पहुंचेगी। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा ने बताया- लगभग 930 किलोमीटर लंबी पदयात्रा उज्जैन से शुरू होकर ओरछा स्थित श्रीरामराजा मंदिर होते हुए अयोध्या तक जा रही है। आज दोपहर लगभग ढाई बजे यात्रा झांसी पहुंचेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)