खेत में किसान की संदिग्ध हालत में मौत:शाहजहांपुर के पटना देवकली में मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Nov 03, 2026 - 12:16
0
खेत में किसान की संदिग्ध हालत में मौत:शाहजहांपुर के पटना देवकली में मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शाहजहांपुर में मंगलवार सुबह 9 बजे खेत पर सिंचाई करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव गांव के शिव मंदिर के पीछे खेत में पड़ा मिला। सुबह चाय देने के लिए खेत पर पहुंचे परिजनों ने शव देखा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह मामला जिलामुख्यालय से 60 किलोमीटर बाराकला चौकी क्षेत्र के पटना देवकली गांव का है। देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम खेत पर सिंचाई करने गए थे बबलू पटना देवकली गांव निवासी बबलू कश्यप (33) पुत्र सुरेंद्र खेती-किसानी करते थे। परिजनों के मुताबिक, बबलू खेत पर सिंचाई करने गए थे। वह रोजाना की तरह अपने काम में लगे हुए थे। परिवार के लोग उनके लिए चाय लेकर खेत पर पहुंचे। वहां बबलू का शव शिव मंदिर के पीछे खेत में पड़ा मिला। उन्हें इस हालत में देखकर परिजन घबरा गए। इसके बाद गांव के अन्य लोगों को भी मौके पर बुलाया गया। पत्नी और पांच बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बबलू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी मिथिलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। बच्चों में वासुदेव, सोनम, गोरी और अनन्या के नाम बताए गए हैं। पिता की अचानक मौत से बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का बुरा हाल है। गांव के लोग भी परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा मामले की सूचना मिलने पर बाराकला चौकी प्रभारी हरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User