ब्रह्माकुमारीज का आध्यात्मिक कार्यक्रम:उषा दीदी बोलीं- मन शांत होगा तभी परिवार में खुशहाली आएगी

Nov 03, 2026 - 11:43
0
ब्रह्माकुमारीज का आध्यात्मिक कार्यक्रम:उषा दीदी बोलीं- मन शांत होगा तभी परिवार में खुशहाली आएगी
रामपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से कोसी मंदिर मार्ग स्थित उत्सव पैलेस में आयोजित दो दिवसीय 'जीना इसी का नाम है' आध्यात्मिक कार्यक्रम का रविवार देर शाम समापन हुआ। माउंट आबू से आईं राजयोगिनी उषा दीदी ने कहा कि पारिवारिक जीवन में खुशहाली के लिए मन की शांति जरूरी है। जहां ईर्ष्या और द्वेष होता है, वहां खुशहाली नहीं आ सकती। राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास से मन को शांत रखने के साथ जीवन को सकारात्मक बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वास्तविक खुशी बाहरी परिस्थितियों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि हमारे विचारों और मन की अवस्था से जुड़ी होती है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक आकाश सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर किया। दूसरे दिन विधायक की पत्नी गुंजन सक्सेना और उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी भी शामिल हुईं। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज की बरेली क्षेत्र संचालिका राजयोगिनी पार्वती दीदी और रामपुर क्षेत्र संचालिका संगीता दीदी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में नन्हीं बच्ची ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User