लखनऊ में एजुकेशनल समिट 2.0:यूपी संगीत नाटक अकादमी में होगा एजुकेशनल समिट एवं सम्मान समारोह

Nov 03, 2026 - 12:01
0
लखनऊ में एजुकेशनल समिट 2.0:यूपी संगीत नाटक अकादमी में होगा एजुकेशनल समिट एवं सम्मान समारोह
लखनऊ में ऑलिव मिशन की ओर से रविवार, 1 नवंबर को यूपी संगीत नाटक अकादमी में एजुकेशनल समिट 2.0 एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। समारोह में मुख्य अतिथि आरडीएसओ के अपर महानिदेशक काजी मेराज अहमद और विशिष्ट मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता अजय कंचन होंगे। वहीं, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की राजपत्रित सदस्य सबीहा अहमद, वरिष्ठ पत्रकार कुलसूम तल्हा और एरा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमएम फरीदी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। ऑलिव मिशन पश्चिम बंगाल के अल-अमीन मिशन की प्रेरणा से विद्यार्थियों को नीट-यूजी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण तैयारी करा रहा है। आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण को प्रोत्साहित करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User