यूपी की बड़ी खबरें:ट्रेन के आगे कूदकर बुजुर्ग दंपती ने जान दी:कानपुर से पैतृक गांव आए थे, बेटे को सदमे में हार्ट अटैक आया
फतेहपुर में सोमवार शाम रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग दंपती के शव मिला। पुलिस दोनों की मौत मालगाड़ी के सामने कूदकर जान देने की आशंका जता रही है। शव गंगचौली गांव के पास अप लाइन पर के बीच मिले। मालगाड़ी के गार्ड ने घटना की सूचना दी थी। सूचना पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। दोनों मथुरा जाने की बात कह कर घर से निकले थे। 22 अक्टूबर को बड़ा बेटा गांव छोड़कर कानपुर वापस चला गया था। इसके बाद भाई के घर पर रह रहे थे। घटना जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर औंग थाना क्षेत्र के गंगचौली गांव के पास की है।पूरी खबर पढ़ें... अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर डेंटर की मौत:ट्रक में फंसकर 400 मीटर तक घिसटा, शरीर के उड़े चीथड़े; पुलिस ने सड़क से बटोरे शव के टुकड़े सुल्तानपुर में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक और उस पर सवार डेंटर ट्रक में फंस गए। ट्रक उन्हें करीब 400 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में डेंटर के शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। पुलिस ने सड़क से टुकड़ बटोर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रक में बाइक फंसी देखी तो ड्राइवर को रुकने को कहा। ट्रक रुकने पर उसने देखा की बाइक सवार के टुकड़ हो चुके थे। बाइक भी रोड में घिसकर टूट गई थी। सभी लोग बाइक सवार को निकालने लगे तभी मौका पाकर ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़े रोड से बटोरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। घटना जिला मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर कोतवाली देहात क्षेत्र की है।पूरी खबर पढ़ें... आजमगढ़ में सपा सांसद के बेटे के खिलाफ FIR: टेंपो चालक और बेटी के साथ मारपीट की आजमगढ़ की लालगंज लोकसभा सीट से सपा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के बेटे मनोज सरोज के खिलाफ देवगांव कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर एक व्यक्ति और उसकी 12 साल की बेटी के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अरविंद तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 नवंबर की शाम वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ टेंपो से घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें रोक लिया गया। आरोप है कि शराब के नशे में मनोज सरोज ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।पूरी खबर पढ़ें... लखनऊ में हेड शेफ को वाहन ने मारी टक्कर, मौत:ड्यूटी से लौट रहे थे घर, इलाज के दौरान दम तोड़ा लखनऊ में किसान पथ पर सोमवार देर रात करीब 1 बजे बाजनगर अंडरपास के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान दुबग्गा के मलहा निवासी हरदेव लाल (28) पुत्र बाराती लाल के रूप में हुई। अंधे चौकी प्रभारी विनय गुरुदेव ने बताया कि युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पूरी खबर पढ़ें… लखनऊ में मिले 6 चाइनीज सिम बॉक्स, 192 ई-सिम सक्रिय:विदेश से इंडियन नंबर पर कॉल करते थे आरोपी, फेस डोर बेल से रखते थे नजर लखनऊ में पुलिस छापेमारी में बरामद 6 सिम बॉक्सों पर ‘मेड इन-चाइना’ लिखा मिला है। पुलिस ने शनिवार को चार जगहों पर छापेमारी की थी, जहां से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुए थे। इन सिम बॉक्सों से 192 ई-सिम सक्रिय पाये गए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने घर के मुख्य गेट पर CCTV कैमरा लगाने के बजाय Wi-Fi से कनेक्टेड फेस डोर बेल लगा रखी थी। इसके जरिए घर में आने-जाने वालों की जानकारी रखते थे।पूरी खबर पढ़ें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)