लखनऊ के विभूतिखंड थाने में निकला अजगर:सड़क पार कर पहुंचा, पुलिस जीप के नीचे रुका,लोग बोले बारिश के बाद निकला, देखें VIDEO

Nov 03, 2026 - 09:31
0
लखनऊ के विभूतिखंड थाने में निकला अजगर:सड़क पार कर पहुंचा, पुलिस जीप के नीचे रुका,लोग बोले बारिश के बाद निकला, देखें VIDEO
लखनऊ के विभूतिखंड थाने में देर रात अजगर निकल आया। इस दौरान सड़क पार कर वह थाने के परिसर में पहुंच गया। थाने में खड़ी पुलिस जीप व अन्य गाड़ियों से होता हुआ अंदर जाता रहा। करीब एक घंटे तक इसको लेकर पुलिस व राहगीर वहां पर मौजूद रहे। रात करीब 9 बजे बाइक से एक व्यक्ति थाने के सामने से जा रहा था। तभी सड़क पार करते हुए उसे अजगर दिख गया। बाइक लड़खड़ाने के बाद व्यक्ति ने किसी तरह से खुद को संभाला। इसके बाद सुरक्षित दूरी पर उतर गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों का कहना है कि बारिश के बाद यह निकल आता है। पिछले तीन बार से यह घटना हो रही है। तीसरी बार यह देखा गया है। वहीं, अजगर निकलने पर मौके पर तैनात पहरा ने मामले की सूचना थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह को भी दी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User