गोरखपुर में मौसम का बदला मिजाज:दिन में चुभती धूप, रात में बढ़ रही ठंड; अगले दिनों में तापमान और गिरेगा

Nov 03, 2026 - 09:31
0
गोरखपुर में मौसम का बदला मिजाज:दिन में चुभती धूप, रात में बढ़ रही ठंड; अगले दिनों में तापमान और गिरेगा
गोरखपुर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में तेज धूप निकलने से एक बार फिर गर्मी का एहसास होने लगा है, जबकि सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ रही है। मंगलवार सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ है और तेज धूप खिली हुई है। दोपहर में धूप की तपिश बढ़ने से घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शाम होते ही मौसम ठंडा होने लगता है। दिन और रात के तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर बना हुआ है। आज 30 डिग्री तक पहुंचेगा अधिकतम तापमान मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। दिनभर आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। दोपहर में धूप के कारण गर्मी महसूस होगी, लेकिन शाम के बाद तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। रात में मौसम ठंडा बना रहेगा। रविवार तक आसमान साफ मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय के अनुसार, गोरखपुर में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मंगलवार से रविवार तक आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज धूप निकलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यानी दिन में धूप के कारण हल्की गर्मी बनी रहेगी, जबकि सुबह और रात के समय ठंडक का असर बढ़ता जाएगा। गुरुवार-शुक्रवार तक 17 से 18 डिग्री पहुंचेगा पारा मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद गुरुवार और शुक्रवार तक इसमें और गिरावट आने के आसार हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तापमान में गिरावट के चलते सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों और देर रात तक बाहर रहने वालों को ठंड का अधिक एहसास होगा। अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना कम मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना बेहद कम है। आसमान साफ रहने के कारण दिन में धूप खिली रहेगी, जबकि रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी रह सकती है। नवंबर के पहले सप्ताह में मौसम का यही मिला-जुला मिजाज देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर गोरखपुर में अभी दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड का दौर जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User