दीपक से बैग की दुकान में आग लगी:फतेहपुर में लाखों का सामान जला, शटर तोड़कर आग पर पाया काबू

Nov 09, 2026 - 08:55
0
दीपक से बैग की दुकान में आग लगी:फतेहपुर में लाखों का सामान जला, शटर तोड़कर आग पर पाया काबू
यूपी के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के पीलू तले चौराहे पर बीती रात एक बैग की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दीपक जलाकर दुकान बंद कर गया था दुकानदार मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित दुकानदार ने रविवार रात दीपावली के अवसर पर दुकान में पूजा-अर्चना की थी। पूजा संपन्न करने के बाद वह दुकान के भीतर दीपक जलाकर ताला बंद करके अपने घर चला गया। आशंका जताई जा रही है कि उसी दीपक से उठी चिंगारी ने धीरे-धीरे आग का रूप ले लिया। रात के सन्नाटे में जब तक आसपास के लोगों को आग लगने का पता चला, तब तक लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था। शटर तोड़कर आग पर पाया काबू स्थानीय निवासियों ने दुकान से धुआं और ऊंची लपटें उठती देख तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। रात 10 बजे सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस फायर ब्रिगेड के वाहनों के साथ मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए दुकान का शटर तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयास के बाद लपटों को पूरी तरह बुझाया जा सका। हालांकि, तब तक दुकान में रखे बैग और अन्य सारा सामान जलकर राख हो चुका था। दीपक से आग लगने की आशंका मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि दीपावली पर जलाए गए दीपक से संभवतः आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि संपत्ति के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User