लखनऊ में धूम धाम से मनाई गई दिवाली:रात भर फूटे फटाखे आसमान हुआ रंगीन , रंग बिरंगी रोशनी में नहाया रहा शहर...video
लखनऊ में सोमवार को दीपावाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पूरा शहर दीपावली के जश्न में डूबा हुआ था। शहर की तमाम प्रमुख इमारतें , चौराहे , सब गुलजार थे। लोगों ने घरों और दुकानें को दीये की रोशनी और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया। पूजा-पाठ के साथ बाद मिठाई खिलाई , दिवाली कि बधाई दी और जमकर आतिशबाजी की गई। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन दीवाली को बढ़ावा दिया। लोगों ने जमकर ग्रीन पटाखे जलाए, जिससे एंटरटेनमेंट भी खूब हुआ और प्रदूषण काफी कम रहा। हजरतगंज, चौक, अमीनाबाद, गोमती नगर, भूतनाथ और महानगर के व्यापारियों ने मिलकर कई घंटे तक आतिशबाजी की। जनपथ मार्केट में व्यापारियों द्वारा की गई आतिशबाजी को देखने के लिए दूरदराज से लोग पहुंचे। अनार और फुलझड़ी जैसे पटाखे जलाते हुए लोगों ने खूब इंजॉय किया तस्वीर खींचवाई और सेल्फी लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)