दिवाली पर घर लौट रहे ब्रांच मैनेजर की मौत:उत्तराखंड से रामपुर आ रहे थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Nov 08, 2026 - 13:04
0
दिवाली पर घर लौट रहे ब्रांच मैनेजर की मौत:उत्तराखंड से रामपुर आ रहे थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
उत्तराखंड से दिवाली मनाने यूपी के रामपुर आ रहे भारत फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार रात करीब 11 बजे शहजादनगर में चमरोआ पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शव के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। पढ़िए पूरी खबर गोरखनाथ मठ को उड़ाने की धमकी देने वाला पहुंचा थाने; आगरा में एसओ को मिठाई दी, बोला- हैप्पी दीवाली आगरा के बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर ने UP-112 पर कॉल करके सीएम योगी के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मठ में आग लगाने की धमकी दी थी। इसके बाद धमकी देने वाला जितेंद्र राठौर आगरा के थाने में थाना प्रभारी को दिवाली की मिठाई देने पहुंच गया। थाना प्रभारी ने हंसते हुए मिठाई ली। इसका वीडियो पर भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर BJP विधायक को मिली बम से उड़ाने की धमकी; पाकिस्तान के नंबर से आया फोन, नंदकिशोर गुर्जर बोले- धमकी देने वाले लोग कायर गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी पर हुए धमाके के बाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। विधायक के मुताबिक, रविवार सुबह उनके पास पाकिस्तान के नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें और उनके परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी। विधायक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। विधायक ने कहा- धमकी देने वाले लोग कायर हैं और ऐसी बातों से वह डरने वाले नहीं हैं। वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप और सम्राट मिहिरभोज के वंशज हैं और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। पढ़िए पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User