DM ने वोटर लिस्ट में जुड़वाने की अपील की:उमेश मिश्रा बोले- जनगणना में सही जानकारी दें, दस्तावेज या OTP किसी को न दें
जौनपुर के नए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और जनगणना में सही जानकारी देने की अपील की। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। मंगलवार 1 बजे पत्रकारों से बातचीत में मिश्रा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। सूची का प्रकाशन किया जा रहा है और बूथों पर विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 18 साल की उम्र पूरी कर चुके नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं। नाम में गलती होने पर फॉर्म जमा करें। नए मतदाता या सूची में नाम नहीं होने पर फॉर्म 6 भरें। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, उनका नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 भरें। डीएम ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। राजनीतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं, शिक्षकों और छात्रों के समूहों के साथ बैठकें की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जनगणना की प्रक्रिया एक दिन पहले शुरू हुई है। लोगों से इसमें हिस्सा लेने और मांगी गई सही जानकारी देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना के लिए किसी को दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है और अपना OTP किसी के साथ साझा न करें। मिश्रा ने कहा कि शासन की मंशा के मुताबिक टीम के साथ काम किया जाएगा। उन्होंने जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करने और लोगों को एक ही काम के लिए बार-बार सरकारी दफ्तर न जाना पड़े, यह सुनिश्चित करने की बात भी कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)