नानी के घर आए युवक ने फंदा लगाया:पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया, मां बोलीं- सबकुछ ठीक था पता नहीं क्या हुआ

Nov 17, 2026 - 14:06
0
नानी के घर आए युवक ने फंदा लगाया:पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया, मां बोलीं- सबकुछ ठीक था पता नहीं क्या हुआ
कानपुर के नौबस्ता में भाईदूज पर नानी के घर आए 23 वर्षीय युवक ने सोमवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। नानी उसे कमरे से बुलाने पहुंचीं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। खिड़की से झांककर देखा तो नाती का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। यह देखकर नानी के होश उड़ गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। सूचना पर नौबस्ता पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अब पूरा मामला पढ़िए… मूलरूप से मिर्जापुर जिले के चुनार गांव निवासी दिनेश सिंह प्राइवेट कर्मचारी हैं। परिवार में पत्नी बबिता सिंह, बड़ा बेटा हिमांशु सिंह (23) और छोटा बेटा सागर है। दिनेश सिंह ने बताया कि भाईदूज के दिन हिमांशु नौबस्ता स्थित अपनी नानी रजनी देवी के घर आया था। इसके बाद से वह नानी के घर पर ही रह रहा था। सोमवार देर शाम नानी रजनी देवी उसे बुलाने के लिए कमरे में पहुंचीं। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उन्होंने काफी देर तक आवाज लगाई और खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो हिमांशु का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। नानी ने तत्काल परिवार के अन्य सदस्यों को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के लिए 112 नंबर पर कॉल किया। सूचना पर नौबस्ता थाने का फोर्स और फॉरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर में मां से हुई थी बात, कहा था- जल्द बनारस आ जाऊंगा बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बबिता सिंह का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर में ही उनकी हिमांशु से फोन पर बात हुई थी। बातचीत के दौरान बेटे ने सबकुछ ठीक बताया था। उसने कहा था कि वह एक-दो दिन में बनारस आ जाएगा। मां को जरा भी अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद उन्हें बेटे की मौत की खबर सुननी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि दोपहर तक बेटे से बातचीत सामान्य थी और उसने किसी तरह की परेशानी भी नहीं बताई थी। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच कर रही पुलिस नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि 112 के माध्यम से युवक के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए हैं। जांच के लिए मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लिया गया है। फिलहाल घटनास्थल से ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है, जिससे आत्महत्या की वजह स्पष्ट हो सके। परिजनों की ओर से भी अभी कोई आरोप नहीं लगाया गया है। तहरीर मिलने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User