बुलंदशहर में गौशाला भ्रमण:गोपाष्टमी पर द गुरुकुल के विद्यार्थियों ने गौशाला पहुंचकर किया गौमाता का पूजन
बुलंदशहर में गोपाष्टमी के अवसर पर बुधवार को विद्यालय द गुरुकुल (ए टेंपल ऑफ एजुकेशन) के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने गौशाला का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गौमाता को माला पहनाकर और वस्त्र ओढ़ाकर विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद गाय को गुड़ और आटा खिलाया तथा उनकी परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया। विद्यालय प्रभारी अभिषेक वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को गाय के धार्मिक, सांस्कृतिक, कृषि और स्वास्थ्य संबंधी महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में गाय का विशेष स्थान है। गाय का दूध, घी, दही, गोबर और गौमूत्र को पंचगव्य के रूप में जाना जाता है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ अभिषेक वार्ष्णेय, योगिता भटनागर, नेहा शर्मा, बबिता शर्मा, सुधा शर्मा और अवधेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)