ड्रग्स बनाने के लिए कानपुर से सप्लाई हुआ था केमिकल:फैक्ट्रियों में चेक किए जाएंगे स्टॉक, जालौन में पकड़ी गई थी मेफेड्रोन की फैक्ट्री

Nov 01, 2026 - 07:05
0
ड्रग्स बनाने के लिए कानपुर से सप्लाई हुआ था केमिकल:फैक्ट्रियों में चेक किए जाएंगे स्टॉक, जालौन में पकड़ी गई थी मेफेड्रोन की फैक्ट्री
जालौन के रामपुरा में मेफोड्रोन ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़े जाने के मामले के तार कानपुर से जुड़ने के बाद कमिश्नरेट पुलिस एक्टिव हो गई है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि केमिकल सप्लायर को पकड़ने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया में जांच शुरू करा दी है। सभी केमिकल सप्लायर्स के लाइसेंस और स्टाक चेक किया जाएगा। इस काम की जिम्मेदारी एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ विपिन ताडा को दी गई है। गुलाब जल की आड़ में बन रहा था मेफेड्रोन दो दिन पहले जालौन जिले में बेहद खतरनाक नशीला पदार्थ मेफोड्रोन बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया था। एक खेत में झोपड़ी बनाकर गुलाब जल की आड़ में मादक पदार्थ मेफोड्रोन बनाया जा रहा था। जांच में सामने आया कि कानपुर में बैठे किसी प्रभावशाली व्यक्ति के जरिए केमिकल की सप्लाई जालौन में जा रही थी, जिससे मेफोड्रोन तैयार हो रहा था। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि मेफोड्रोन बनाने में सल्फ्यूरिक एसिड, हाइड्रोलिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, टाल्विन व सोडियम समेत अन्य केमिकलों का इस्तेमाल किया जाता है। कानपुर में ये केमिकल कहां से और किसके जरिए से जालौन स्थित मेफोड्रोन बनाने की फैक्ट्री तक पहुंचाया जाता था। फैक्ट्री एरिया में जांच शुरू होगी इसका पता लगाने के लिए पनकी, फजलगंज और दादा नगर इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्रियों में जांंच और उनके संचालकों से पूछताछ की जाएगी।एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ विपिन ताडा ने बताया कि चेकिंग के दौरान फैक्ट्री संचालकों से पता किया जाएगा उनके पास केमिकल का कितना स्टाक है और उन्होंने अभी तक कितना केमिकल और कहां खपाया है। दूसरी ओर यूपी डाइज एंड केमिकल मर्चेंट एसो. के सचिव आरके सफ्फड़ का कहना है कि बताए गए केमिकल के अलावा गन्ने के शीरे से बनने वाला केमिकल भी ड्रग्स में इस्तेमाल किया जाता है। इन केमिकल्स का सर्वाधिक प्रयोग टेनरी, बैट्री बनाने के कारखाने, कपड़ा, तेजाब व पेंट बनाने की फैक्ट्री में किया जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User