ललितपुर से 50 से ज्यादा कांग्रेसी दिल्ली रवाना:राहुल गांधी के नेतृत्व में 1 नवंबर को होने वाली रैली में शामिल होंगे
ललितपुर में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकित यादव के नेतृत्व में 50 से ज्यादा कांग्रेसी दिल्ली रवाना हुए। वे 1 नवंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली रैली में शामिल होंगे। कार्यकर्ता शनिवार रात 8 से 12 बजे के बीच आने वाली पातालकोट एक्सप्रेस , गोंडवाना, सदर्न, मालवा और गीता जयंती समेत अन्य ट्रेनों से भी कई कांग्रेसी दिल्ली गए।
रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर कांग्रेस के झंडे और राहुल गांधी के पोस्टर लेकर नारे लगाए। अंकित यादव ने कहा कि रैली में देशभर से लाखों कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस जनता के मुद्दे उठा रही है। यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि रैली से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। यादव के मुताबिक, ललितपुर से कार्यकर्ता कई टोलियों में दिल्ली पहुंचेंगे। युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवादल के कार्यकर्ता भी रैली में शामिल होने रवाना हुए हैं। सभी कार्यकर्ता दिल्ली में रैली स्थल पर जुटकर कार्यक्रम में भाग लेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)