बाराबंकी में जलता रॉकेट कबाड़ गोदाम पर गिरा, जलकर खाक:दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया

Nov 09, 2026 - 22:05
0
बाराबंकी में जलता रॉकेट कबाड़ गोदाम पर गिरा, जलकर खाक:दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया
बाराबंकी के लखपेड़ाबाग कॉलोनी स्थित पायनियर चौराहे पर सोमवार रात करीब 8 बजे जलता रॉकेट कबाड़ गोदाम में गिर गया। इससे गोदाम में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने पानी से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। इसे देखते तीन दमकल को बुलाया गया। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की है। दरअसल, देर रात स्थानीय लोग पटाखे जला रहे थे, तभी रॉकेट गोदाम में जा गिरा। आग तेजी से फैलने लगी और लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। करीब तीन घंटे बाद रात में आग पर काबू पाया गया। गोदाम मालिक अब्दुल राशिद के मुताबिक, रॉकेट गिरने से आग लगी और अंदर रखा पूरा सामान जल गया। आग से गोदाम में भारी नुकसान हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User