भाजपा नगर उपाध्यक्ष के बेटे को बस स्टैंड पर मारपीट:सिर में चोट लगने से हालत गंभीर, 4 लोगों पर FIR
हमीरपुर के बस स्टैंड पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला के बेटे पुष्पेंद्र उर्फ कार्तिक शुक्ला के साथ मारपीट की गई। सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। गाली-गलौज का विरोध करने पर पीटा आशुतोष शुक्ला ने सोमवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा 8 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे बस स्टैंड पर खड़ा था। इसी दौरान अभिषेक सिंह निषाद, छोटू चौहान, सावन सिंह और रमन सिंह वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि पुष्पेंद्र ने विरोध किया तो चारों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में उसके सिर में चोट लगी और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर परिजनों ने घायल पुष्पेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली नगर पुलिस ने 9 नवंबर को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 110, 115(2), 352 और 351(3) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक नीरज को सौंपी गई है। गिरफ्तारी नहीं होने का परिवार ने लगाया आरोप पीड़ित परिवार का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। भाजपा नगर उपाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला ने कहा कि पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)