एशियन गेम्स में नेपाल का उलटफेर:अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, 102 रन का टारगेट 18वें ओवर में हासिल किया

Sep 25, 2026 - 14:05
0
एशियन गेम्स में नेपाल का उलटफेर:अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, 102 रन का टारगेट 18वें ओवर में हासिल किया
नेपाल ने एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है। जापान के निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की। टीम 20 ओवर में सिर्फ 102 रन बना सकी। जवाब में नेपाल ने 17.2 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। नेपाल के लिए सुंदीप जोरा ने 34 और रोहित पौडेल ने 33 रन बनाए। नेपाल के कप्तान दीपेंद्र सिंह एरी ने 15 रन बनाए। कुशल भुर्तेल ने 4 विकेट लिए अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने 16 रन के स्कोर तक तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद फैसल खान अहमदजई और नजीबुल्लाह जादरान ने पारी संभाली। दोनों ने 30-30 रन बनाए। नांगेयालिया खान 17 रन बनाकर नाबाद रहे। नेपाल के कुशल भुर्तेल ने 4 और ललित राजबंशी ने 3 विकेट लिए। रोहित पौडेल ने नाबाद 33 रन बनाए 103 रन के टारगेट का पीछा करते हुए नेपाल ने 12 रन तक दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद सुंदीप जोरा ने 34 रन और रोहित पौडेल ने नाबाद 33 रन बनाकर टीम को संभाला। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 15 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए फरीदून दावूदजई, अब्दुल्लाह अहमदजई और अरब गुल ने एक-एक विकेट लिया। अपडेट जारी है...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User