स्कॉर्पियो सवार 3 लोगों ने युवक पर गोली चलाई:बुलंदशहर में देर रात हुई फायरिंग, युवक बाल-बाल बचा

Nov 29, 2026 - 10:10
0
स्कॉर्पियो सवार 3 लोगों ने युवक पर गोली चलाई:बुलंदशहर में देर रात हुई फायरिंग, युवक बाल-बाल बचा
बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला खुशहालपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर शनिवार रात करीब 11 बजे गोली चलाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों पर पिस्टल से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। गनीमत रही कि गोली चलने की इस घटना में पीड़ित बाल-बाल बच गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहासू क्षेत्र के नगला खुशहालपुर निवासी पीड़ित तरुण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव या आसपास के क्षेत्र में पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते स्कॉर्पियो सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उन्होंने तरुण पर पिस्टल तान दी। पीड़ित का दावा है कि हमलावरों ने उस पर एक राउंड फायरिंग की, लेकिन वह किसी तरह बच निकला और उसकी जान बच गई। ​घटना के दौरान का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सरेराह हुई फायरिंग की इस घटना से स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पहासू पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस पीड़ित के आरोपों और वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। ​इस संबंध में एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पहासू के नगला खुशहालपुर में फायरिंग किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित की तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य और दोषी सामने आएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश और घटना के हर पहलू की पड़ताल में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User