जाम में खड़े ट्रेलर से टकराया बालू लदा ट्रेलर:ड्राइवर की मौत, मालिक घायल; एक KM लंबा जाम लगा था
गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र में रविवार तड़के जाम के दौरान दो ट्रेलरों की टक्कर हो गई। हादसे में बालू लदे ट्रेलर के ड्राइवर रामानंद यादव (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ट्रेलर मालिक आनंद शंकर यादव (40) को भी सामान्य चोटें आई हैं। हादसा मनिया में आलू मिल के सामने सुबह करीब 3 बजे हुआ। उस समय मनिया से पातालगंगा तक वाहनों की लंबी कतार लगी थी। सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जाम में सड़क किनारे खड़ा था झारखंड नंबर का ट्रेलर जानकारी के मुताबिक, झारखंड नंबर का ट्रेलर (JH02BR4999) मनिया में आलू मिल के सामने जाम के चलते सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से बालू लादकर आ रहे बिहार नंबर के ट्रेलर (BR28GB7502) ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बालू लदे ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान ड्राइवर ने तोड़ा दम हादसे में घायल चालक रामानंद यादव को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ट्रेलर मालिक आनंद शंकर यादव को भी चोटें आईं। रामानंद आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर भइया गांव के रहने वाले थे, जबकि आनंद शंकर मऊ जिले के घोसी क्षेत्र के मुहम्मदपुर हसनपुर के निवासी हैं। मनिया से पातालगंगा तक वाहनों की कतार हादसे के समय मनिया से पातालगंगा तक लंबा जाम लगा हुआ था। इसी कारण सड़क किनारे वाहनों की कतार लगी थी। जाम के बीच ट्रेलरों की टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है। दोनों ट्रेलर पुलिस के कब्जे में पुलिस ने मृतक चालक के शव को मर्चरी हाउस में रखवाया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रेलरों को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)