ग्रेटर नोएडा PNB में 35 करोड़ की हेराफेरी:FD तोड़कर रकम गायब करने का आरोप, मैनेजर समेत 5 कर्मचारी सस्पेंड; पुलिस जांच शुरू

Oct 28, 2026 - 13:05
0
ग्रेटर नोएडा PNB में 35 करोड़ की हेराफेरी:FD तोड़कर रकम गायब करने का आरोप, मैनेजर समेत 5 कर्मचारी सस्पेंड; पुलिस जांच शुरू
ग्रेटर नोएडा के PNB की ऐच्छर गांव शाखा में करीब 35 करोड़ रुपये की हेराफेरी सामने आई है। आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने कई खाताधारकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) तोड़कर रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी। बुधवार को भी बैंक के बाहर लोगों की भीड़ जमा रही और किसान यूनियन के लोग वहां धरने पर बैठ गए। इस मामले के बाद PNB के क्षेत्रीय कार्यालय ने मैनेजर समेत पांच कर्मचारियों को निलंबित कर नया स्टाफ तैनात किया है। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की है। ट्रांसपोर्टर विनीत भाटी ने 25 लाख रुपये गायब होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि म्यूचुअल फंड निवेश के लिए चेक पर हस्ताक्षर करवाए गए, पर रकम दूसरे खाते में चली गई। बृजेश ने बताया कि उनकी मां के खाते में नोएडा एयरपोर्ट मुआवजे के 1 करोड़ 29 लाख रुपये आए थे। 15 लाख निकालने के बाद 1 करोड़ से ज्यादा गायब है। बैंक ने खाताधारकों को पैसे जल्द वापस मिलने का भरोसा दिया है। पुलिस को अब तक 16 शिकायतें मिली हैं, एंटी करप्शन टीम भी जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User