ग्रेटर नोएडा में ट्रक ने 2 महिलाओं को कुचला, मौत:सड़क पार करते समय हादसा, चालक को हिरासत में लिया
ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में मंगलवार रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सड़क पार कर रहीं दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसा कासना यूपीसीडा कंपनी कट के सामने चौराहे पर हुआ। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर सिरसा की तरफ भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आगे जाकर ट्रक को रोककर कब्जे में लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। बदायूं निवासी थीं दोनों महिलाएं पुलिस के अनुसार, हादसे में बदायूं जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र के दहगवां गांव निवासी मनीषा (45) और हिम्मतपुर गांव निवासी विमलेश (43) गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। दोनों महिलाएं एक निजी कंपनी में कार्य करती थीं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, स्वजन की शिकायत पर केस दर्ज हादसे की सूचना मिलते ही कासना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक की तलाश शुरू की। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। दोनों महिलाओं के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक महिलाओं के स्वजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)