मुशफिकुर पहले टेस्ट से बाहर:उंगली की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेल रहे, 5 नवंबर से दूसरे टेस्ट में वापसी की उम्मीद

Oct 28, 2026 - 13:02
0
मुशफिकुर पहले टेस्ट से बाहर:उंगली की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेल रहे, 5 नवंबर से दूसरे टेस्ट में वापसी की उम्मीद
बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे। वे उंगली की चोट से पूरी तरह नहीं उबर सके हैं। मुशफिकुर को मंगलवार को BCB एकेडमी में नेट्स पर बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी थी। बाउंसर उनकी दाहिनी तर्जनी उंगली पर लगा, जिसके बाद वे दर्द में नेट्स से बाहर आ गए। बुधवार सुबह ग्लव्स पहनने की कोशिश करते समय भी उन्हें दर्द हुआ। एक्स-रे में उंगली में कोई चोट या टियर नहीं मिला। टीम को उम्मीद है कि वे 5 नवंबर से सिलहट में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट तक फिट हो जाएंगे। बांग्लादेश टीम के फिजियोथेरेपिस्ट बैजेदुल इस्लाम खान ने बुधवार को कहा, “अभ्यास के दौरान उनकी दाहिनी तर्जनी उंगली में चोट लगी थी। वे निगरानी में रहे, लेकिन आज सुबह तक पर्याप्त सुधार नहीं हुआ था।” उन्होंने कहा, “यह चोट लगने से हुई सूजन है। हमें उम्मीद है कि वे अगले तीन दिन में ठीक हो जाएंगे। वे अगले टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे।” मुशफिकुर के बाहर होने से तौहीद हृदोय को मौका मिला है। उन्हें पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। मुशफिकुर ने इसी महीने अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पिछले टेस्ट मैच में 81 रन बनाए थे। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह सीरीज 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में बांग्लादेश के बाकी बचे छह टेस्ट मैचों का हिस्सा है। पहली बार फाइनल में पहुंचने के लिए उसे बाकी मैचों में चार जीत और कम से कम एक ड्रॉ की जरूरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User