फर्रुखाबाद में अनुबंधित बस में उठा धुंआ:पांचाल घाट पुल पर चालक ने रोकी बस, यात्री उतरे

Oct 28, 2026 - 13:05
0
फर्रुखाबाद में अनुबंधित बस में उठा धुंआ:पांचाल घाट पुल पर चालक ने रोकी बस, यात्री उतरे
शाहजहांपुर डिपो की एक अनुबंधित बस में बुधवार सुबह फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पुल पर धुआं उठने लगा। चालक ने बस रोक दी, जिसके बाद सभी यात्री नीचे उतर गए और अपने गंतव्य की ओर चले गए। यह घटना सुबह करीब 7 बजे हुई, जब बस फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टैंड की ओर आ रही थी। बस में सवार यात्री विवेक ने बताया कि जलालाबाद से फर्रुखाबाद आ रही बस में जलने की बदबू आने लगी थी। बुधवार की सुबह शाहजहांपुर डिपो की अनुबंधित बस फर्रुखाबाद जनपद के कादरी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहर के पांचाल घाट पुल पर पहुंची। अचानक इंजन की तरफ से लगा धुआं उठने लगा। बस के चालक ने धुंआ उठता देखा तो उसने बस को रोक दिया। इस पर यात्री नीचे उतर गए। हालांकि बाद में कुछ यात्री परिचालक से रुपए लेकर अपने गंतव्य को चले गए। बस में सवार यात्री विवेक ने बताया बस जलालाबाद से फर्रुखाबाद आ रही थी। पांचाल घाट पुल के पास बस पहुंची तो अंदर को जलने की बदबू आने लगी। चालक ने बस को पुल पर रोक दिया और सवारियां उतर गई। विवेक का कहना था की बस में आगे की तरफ जो वायर लगे है वह जल गए उन्हीं से धुंआ आ रहा था और बदबू भी। मामले में पांचाल घाट चौकी प्रभारी हरिकेश कुमार ने बताया बस में धुआं निकला था। बताया गया बस को चालक लेकर बाद में चला गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User