पूर्व मंत्री के बेटे पर मारपीट और धमकी का केस:6 बार विधायक रह चुके, खुद आय से अधिक संपत्ति और जमीन विवादों में भी फंसे रहे
अंबेडकरनगर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री रामअचल राजभर का परिवार एक बार फिर विवादों में है। उनके बेटे संजय राजभर पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और जमीन से जुड़े दस्तावेज व वाहन की चाबी ले जाने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 27 अक्टूबर को केस दर्ज कर लिया है। दुकान में घुसकर मारपीट करने का आरोप शिकायतकर्ता का आरोप है कि संजय राजभर दुकान में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान जमीन से जुड़े दस्तावेज और वाहन की चाबी ले ली गई। शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। संजय राजभर भानमती स्मारक महाविद्यालय के प्रबंधक हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामअचल राजभर पर भी लग चुके हैं आरोप रामअचल राजभर 6 बार विधायक रह चुके हैं। वह विवादों में घिरे रहे हैं। बसपा सरकार में मंत्री रहते हुए उन पर आय से अधिक संपत्ति जमा करने के आरोप लगे थे। साल- 2012 में लोकायुक्त से इस संबंध में शिकायत की गई थी। इसके बाद 2013 में लोकायुक्त ने जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की थी। जमीन पर कब्जे को लेकर भी हुआ था विवाद जून 2026 में अकबरपुर क्षेत्र के रुकनुद्दीनपुर बनगवां में जमीन पर कब्जे को लेकर रामअचल राजभर पर आरोप लगाए गए थे। शिकायतकर्ता राधेश्याम यादव का आरोप था कि अदालत के आदेश पर जमीन का कब्जा मिलने के बाद विधायक और उनके समर्थक वहां पहुंचे और दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया। शिकायत में फायरिंग का आरोप भी लगाया गया था। हालांकि, रामअचल राजभर ने इन आरोपों को निराधार बताया था। उनका कहना था कि जमीन से जुड़ा मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)