एटा हत्याकांड में पत्नी के बाद प्रेमी भी गिरफ्तार:ईंट से सिर कुचलकर और गला रेतकर की थी पति की हत्या
एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र में रामसेवक हत्याकांड में पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दूसरे आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। इस मामले में मृतक की पत्नी सीमा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के मुताबिक, हत्या प्रेम संबंधों के विवाद में साजिश रचकर की गई थी। ईंट से सिर कुचलकर गला रेतने का आरोप पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि सीमा ने हत्या की साजिश रची और आकाश ने रामसेवक को पहले शराब पिलाई। इसके बाद ईंट से सिर कुचलकर धारदार हथियार से गला रेत दिया। मृतक के भाई भूप सिंह की तहरीर पर सीमा और गांव के आकाश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। आठ नवंबर की रात घर से निकले थे रामसेवक 42 साल के रामसेवक दिल्ली में गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह दीपावली पर अपने गांव भदवास आए थे। परिजनों के मुताबिक, सात नवंबर को वह पत्नी सीमा और बेटे आदित्य के साथ गांव पहुंचे थे। सीमा रास्ते में ही उतर गई थी। परिवार के लोगों ने रामसेवक, सीमा और आकाश को गांव में देखा था। आठ नवंबर की रात करीब 10 बजे रामसेवक घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार को नगला गुलर और गंभीरपुर के बीच हाईवे किनारे नाले में उनका खून से लथपथ शव मिला। उनकी पहचान भदवास निवासी रामसेवक पुत्र गुलजारी लाल के रूप में हुई। डेढ़ साल से अलग रह रही थी पत्नी मृतक के भाई भूप सिंह ने पत्नी सीमा और रिश्ते में चाचा लगने वाले गांव के आकाश पर प्रेम संबंधों के विवाद में हत्या कराने का आरोप लगाया था। मृतक के चाचा प्रेम सिंह का कहना था कि सीमा करीब डेढ़ साल से रामसेवक से अलग रह रही थी और आकाश के साथ रहने लगी थी। परिजनों ने इसी विवाद को हत्या की वजह बताया था। ऑडियो सामने आने का भी किया था दावा हत्याकांड के बाद मामले से जुड़ा एक ऑडियो सामने आने की बात कही गई थी। इसमें एक पुरुष और महिला के बीच बातचीत सुनाई देने का दावा किया गया था। परिजनों का कहना था कि बातचीत में रामसेवक की हत्या का जिक्र है। हालांकि, ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई थी। परिजनों ने घटनास्थल से चाकू मिलने और रामसेवक की गर्दन पर कई वार किए जाने का भी दावा किया था। पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद किया SSP डॉ. इलामारन जी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीमें गठित की थीं। CO सदर संकल्प दीप कुशवाहा ने बताया कि 10 नवंबर को रामसेवक का शव मिला था। साक्ष्य संकलन के बाद प्रेम प्रसंग में हत्या की बात सामने आई। मृतक की पत्नी सीमा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शुक्रवार को आरोपी आकाश को भदवास चौकी के पास पड़ाव से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पति की हत्या में पत्नी-रिश्ते के चाचा पर केस, AUDIO:एटा में भाई बोला- गर्दन पर चाकू से वार किए, सिर ईंट से कुचला एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के भदवास गांव निवासी 42 वर्षीय रामसेवक की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उनका शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नगला गुलर और गंभीरपुर के बीच हाईवे किनारे नाले में मिला। परिजनों ने रामसेवक की पूर्व पत्नी सीमा और रिश्ते के चाचा आकाश पर प्रेम संबंधों के चलते हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने भाई भूप सिंह की तहरीर पर दोनों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)