ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत:कानपुर देहात में जीआरपी ने अज्ञात शव कब्जे में लिया
कानपुर देहात के झींझक रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार दोपहर इंदौर स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से करीब 53 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। हादसा पश्चिमी होम सिग्नल के पास अक्षयवट के नजदीक अप लाइन पर हुआ। ट्रेन दिल्ली की ओर जा रही थी। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के चालक ने घटना की सूचना झींझक स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या ऐसी वस्तु नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। कपड़ों से पहचान कराने की अपील जीआरपी के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 53 साल होने का अनुमान है। उसने आसमानी नीली शर्ट, हल्की काली पैंट और सफेद सैंडो बनियान पहन रखी थी। गले में सफेद गमछा था। घटनास्थल के पास लाल रंग की चप्पल भी मिली है। जीआरपी चौकी प्रभारी अर्पित तिवारी ने बताया कि हादसे में मृतक का चेहरा क्षतिग्रस्त हो गया है। इस वजह से पहचान करने में परेशानी हो रही है। पुलिस आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से कपड़ों के विवरण के आधार पर मृतक की पहचान कराने में सहयोग की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)