एटा की चारों विधानसभा सीटों पर निर्वाचन अधिकारी नियुक्त:डीएम ने आरओ-एआरओ की जिम्मेदारी तय की, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Nov 02, 2026 - 17:11
0
एटा की चारों विधानसभा सीटों पर निर्वाचन अधिकारी नियुक्त:डीएम ने आरओ-एआरओ की जिम्मेदारी तय की, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
एटा जिले की चारों विधानसभा सीटों के लिए रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) नियुक्त किए गए हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एम. अरुन्मोली ने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। भारत निर्वाचन आयोग और उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के तहत ये नियुक्तियां की गई हैं। विधानसभा क्षेत्र 103-अलीगंज में उप जिलाधिकारी अलीगंज को आरओ बनाया गया है। तहसीलदार अलीगंज, खंड विकास अधिकारी अलीगंज और खंड शिक्षा अधिकारी जलेसर को एआरओ की जिम्मेदारी दी गई है। विधानसभा क्षेत्र 104-एटा में उप जिलाधिकारी एटा आरओ होंगे। तहसीलदार (न्यायिक) एटा, खंड विकास अधिकारी शीतलपुर और खंड शिक्षा अधिकारी सकीट एआरओ होंगे। विधानसभा क्षेत्र 105-मारहरा में अपर उप जिलाधिकारी एटा को आरओ बनाया गया है। तहसीलदार एटा, खंड विकास अधिकारी मारहरा और खंड शिक्षा अधिकारी मारहरा एआरओ के तौर पर काम करेंगे। विधानसभा क्षेत्र 106-जलेसर (अनुसूचित जाति) में उप जिलाधिकारी जलेसर आरओ होंगे। तहसीलदार जलेसर, खंड विकास अधिकारी जलेसर और खंड शिक्षा अधिकारी जलेसर को एआरओ बनाया गया है। डीएम ने अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ निर्वाचन के काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। आरओ को एआरओ के बीच काम बांटकर उसकी सूची तुरंत जिला निर्वाचन कार्यालय को देने को कहा गया है। डीएम ने कहा कि निर्वाचन के काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी जवाबदेही के साथ निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User