बुजुर्ग की आंखों में मिर्च झोंककर चेन लूटने वाला गिरफ्तार:निर्माणाधीन ग्रीन कॉरिडोर पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी, चेन के टुकड़े बरामद

Nov 02, 2026 - 17:11
0
बुजुर्ग की आंखों में मिर्च झोंककर चेन लूटने वाला गिरफ्तार:निर्माणाधीन ग्रीन कॉरिडोर पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी, चेन के टुकड़े बरामद
लखनऊ के वजीरगंज में बुजुर्ग की आंखों में मिर्च झोंककर सोने की चेन लूटने के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर 26 अक्टूबर को वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन के टुकड़े बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, जवाहर नगर निवासी आशीष कुमार वर्मा ने 26 अक्टूबर को वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि दो अज्ञात युवकों ने उनके पिता की आंखों में मिर्च झोंक दी और गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को पुलिस टीम ने निर्माणाधीन ग्रीन कॉरिडोर पुल के नीचे फल मंडी के पास रेलवे लाइन किनारे से मोहन मेकिंग रोड स्थित झोपड़ी मदेयगंज निवासी खुशहाल कश्यप उर्फ तुषार उर्फ शूटर (19) को गिरफ्तार किया। गलत संगत में पड़कर की वारदात पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गलत संगत में पड़कर इस वारदात में शामिल हुआ था। पुलिस के मुताबिक, उसके कब्जे से लूटी गई चेन के टुकड़े मिले हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User