एटा में 3 साल की बच्ची ननिहाल से गायब:परिजन SSP ऑफिस पहुंचे, अपहरण की आशंका जताई; पुलिस तलाश में जुटी है
एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र के नगला भूपाल गांव से 3 साल की राधिका गायब हो गई है। वह शनिवार दोपहर 12 बजे अपने नाना महेश के घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक लापता हो गई। राधिका जन्म से ही अपने नाना के घर रह रही थी, क्योंकि उसकी मां सोनी का निधन जन्म के समय हो गया था। बच्ची के अचानक गायब होने से परिवार सदमे में है। परिजनों ने शनिवार रात 8 बजे मलावन कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। रविवार रात 10 बजे परिजन एटा एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने बच्ची को जल्द ढूंढने की मांग की और अपहरण की आशंका जताई। हालांकि, उनकी मुलाकात एसएसपी डॉक्टर इलामारन जी से नहीं हो पाई। राधिका के मामा दीपक ने बताया कि उन्होंने गांव में एक संदिग्ध बाबा को देखा था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)