एटा में अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का बुलडोजर:डीएम के निर्देश पर ठंडी सड़क से शुरू हुआ अभियान, ठेले-खोमचे और होर्डिंग हटवाए

Nov 25, 2026 - 17:38
0
एटा में अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का बुलडोजर:डीएम के निर्देश पर ठंडी सड़क से शुरू हुआ अभियान, ठेले-खोमचे और होर्डिंग हटवाए
एटा में जिलाधिकारी एम. अरुणमोली के निर्देश पर बुधवार शाम 5 बजे नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। टीम ने ठंडी सड़क से कार्रवाई शुरू की और कचहरी रोड, माया पैलेस होते हुए परशुराम चौक तक पहुंची। अभियान का नेतृत्व नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) निहाल सिंह ने किया। इस दौरान सड़क किनारे लगे ठेले, खोमचे, बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटवाए गए। सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। देखें, 4 तस्वीरें… जिला प्रशासन ने शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यह अभियान शुरू किया है। दुकानदारों और अन्य लोगों की ओर से सड़क किनारे सामान रखने और अस्थायी जगह घेरने से जाम लगता है। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और बाजार आने वाले लोगों को परेशानी होती है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User