सपा-कांग्रेस के बीच खींचतान पर रजनी तिवारी का तंज:हरदोई में बोलीं- विपक्षी दलों को जनहित से मतलब नहीं, निजी स्वार्थ के लिए बना गठबंधन
हरदोई में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन दलों के लिए लोकहित और समाजहित कोई मायने नहीं रखता। ये पार्टियां केवल निजी स्वार्थ के लिए काम करती हैं और स्वार्थ पूरा न होने पर इनके बीच खटपट शुरू हो जाती है। निजी स्वार्थ के लिए काम करने का लगाया आरोप बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपने आवास पर बातचीत के दौरान रजनी तिवारी ने कहा, "ये पार्टियां लोकहित में कोई काम नहीं करती हैं। समाजहित में भी इनका कोई काम नहीं है। इनका निजी स्वार्थ होता है और जहां इनको लगता है कि निजी स्वार्थ सिद्ध नहीं हो रहा है, वहीं इनमें खटपट शुरू हो जाती है।" उन्होंने कहा कि जनहित में इन दलों के कोई काम नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जो समाज और देश के लिए काम करती है। भाजपा हमेशा राष्ट्रहित को प्राथमिकता देती आई है। विपक्षी गठबंधन की एकजुटता पर उठाए सवाल मंत्री का यह बयान आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर चल रही खींचतान के बीच आया है। दोनों दलों के बीच सीटों के तालमेल को लेकर बैठकों और दावे-प्रतिदावों का दौर जारी है। रजनी तिवारी ने विपक्षी गठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठाते हुए इसे निजी स्वार्थ की राजनीति बताया। उन्होंने दोहराया कि भाजपा राष्ट्र और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर काम कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)