किसान सीडीओ की गाड़ी के सामने धरने पर बैठे:मथुरा में पशुओं के टीकाकरण और दवाओं में घोटाले का आरोप लगाया

Nov 25, 2026 - 17:38
0
किसान सीडीओ की गाड़ी के सामने धरने पर बैठे:मथुरा में पशुओं के टीकाकरण और दवाओं में घोटाले का आरोप लगाया
मथुरा के राजीव भवन में बुधवार को किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में किसानों ने मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता का घेराव किया। अधिकारियों से मुलाकात नहीं होने और समस्याओं का समाधान न होने से नाराज किसान सीडीओ की गाड़ी के सामने सड़क पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने पशुओं के टीकाकरण, दवाओं की उपलब्धता और पशुपालन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। छह महीने से कर रहे शिकायत, नहीं हुई सुनवाई मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा कि पिछले करीब छह महीने से लगातार जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को पत्र देकर पशुओं के टीकाकरण नहीं होने की शिकायत की जा रही है। जनपद के अलग-अलग गांवों से किसान लगातार शिकायत कर रहे हैं कि गायों और अन्य पशुओं का टीकाकरण नहीं कराया गया है। इसके बावजूद विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मुफ्त दवा और टीकाकरण के दावों पर सवाल राजकुमार तोमर ने आरोप लगाया कि किसानों को आयुक्त कार्यालय की ओर से जो लिखित जवाब मिला है, उसमें मुफ्त दवा वितरण और टीकाकरण पूरा होने की बात कही गई है। जबकि जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। उनका आरोप है कि जनपद में पशु चिकित्सालयों की स्थिति ठीक नहीं है और कई अस्पताल बंद पड़े हैं। ऐसे में मुफ्त दवाओं के वितरण और टीकाकरण पूरा होने का दावा कैसे किया जा रहा है। सीडीओ से मुलाकात नहीं होने पर जताई नाराजगी उन्होंने कहा कि किसानों ने तीन बार सीडीओ से मिलने का समय मांगा, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। सीडीओ के पास नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी होने के कारण किसानों के लिए अपनी समस्याएं उनके सामने रखना जरूरी था। आरोप लगाया कि सीयूजी नंबर पर भी संपर्क नहीं हो पाता। इसी वजह से किसानों को मजबूर होकर सड़क पर बैठकर विरोध करना पड़ा। पशुपालन विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप किसान नेता ने पशुपालन विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भी किसानों को उपलब्ध नहीं होते। उन्होंने सवाल उठाया कि शिकायतों के बावजूद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उच्च स्तर से कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। 15 दिसंबर को राजीव भवन के घेराव की चेतावनी प्रदर्शन के दौरान सीडीओ की ओर से किसानों को अगले दिन बातचीत कर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। हालांकि किसान नेता ने कहा कि अब उन्हें केवल आश्वासन पर भरोसा नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो 15 दिसंबर को किसान दोबारा राजीव भवन का घेराव करेंगे। किसानों ने स्पष्ट किया कि पशुओं के टीकाकरण और दवाओं की व्यवस्था होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User