कांग्रेस को कितनी सीटें देंगे अखिलेश? दे दिया दो टूक जवाब!
अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर कहा कि कांग्रेस को वही सीटें मिलेंगी, जिन्हें वह जीतने की क्षमता रखती है। उन्होंने भाजपा को हराने और पीडीए रणनीति पर भी बात की।
दि राइजिंग न्यूज़ | लखनऊ | 25 नवंबर 2026
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस को कितनी सीटें दी जाएंगी, तो उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि जो सीटें कांग्रेस जीतेगी, वही उसे मिलेंगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी ने चुनावी रणनीति को लेकर कई तरह के अध्ययन किए हैं। उनकी कोशिश है कि पूरी योजना और गणना के साथ भारतीय जनता पार्टी को हराया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पीडीए उनकी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा रहेगा। फिलहाल सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है और अंतिम फैसला होना बाकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)