धरना-प्रदर्शन और रैली से सरकारें नहीं बदलतीं:जौनपुर में केंद्रीय मंत्री का विपक्ष पर हमला, बोले- 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार
जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधा। शनिवार को सतहरिया स्थित शुभम पैलेस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन और रैली करने से सरकारें नहीं बदलतीं। जनता नाराज होती है, तभी सरकारें बदलती हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा 2027 में फिर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। विधान परिषद चुनाव में सपा की जीत को बताया सामान्य विधान परिषद चुनाव में भाजपा को 6 सीटें मिलने और सपा की जीत के सवाल पर पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में पहले भी सपा का उम्मीदवार जीता था। इस बार सपा को एक सीट ज्यादा मिली है। इससे ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पिछले 10 साल में काफी काम हुआ है। सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं गांवों और घरों तक पहुंची हैं। बोले- विपक्ष का एक ही एजेंडा, मोदी को पद से हटाना 1 नवंबर को विपक्ष के प्रस्तावित 'दिल्ली चलो' आंदोलन और वोट चोरी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा खत्म हो गया है और विकास का मुद्दा भी नहीं रहा। विपक्ष का एक ही मुद्दा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद से कैसे हटाया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष के कहने से सरकारें नहीं बदलतीं। पिछले 12 साल से मोदी सरकार गरीब जनता के लिए काम कर रही है। पासवान ने कहा, "जनता नाराज होगी, तब सरकारें बदलती हैं। धरना-प्रदर्शन और रैली करने से सरकारें नहीं बदलतीं।" बिजली पासी सेवा समिति ने किया स्वागत केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे मुंगराबादशाहपुर पहुंचे थे। सतहरिया स्थित शुभम पैलेस में बिजली पासी सेवा समिति की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। डॉ. सूरज पासी के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मछलीशहर के भाजपा नेता, बिजली पासी समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)