बरेली में युवाओं ने लिया राष्ट्र एकता का संकल्प:एबीवीपी-एमजेपीआरयू यूनिवर्सिटी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया

Oct 31, 2026 - 16:40
0
बरेली में युवाओं ने लिया राष्ट्र एकता का संकल्प:एबीवीपी-एमजेपीआरयू यूनिवर्सिटी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर बरेली में राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत दो कार्यक्रम हुए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) और महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने अलग-अलग कार्यक्रम किए। इनमें युवाओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। अभाविप बरेली महानगर ने विश्वविद्यालय की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल में ‘लौहसंकल्प 2026’ कार्यक्रम किया। इसमें ब्लॉक प्रमुख स्नेहलता गंगवार मुख्य अतिथि और भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रो. निवेदिता श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। स्नेहलता गंगवार ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने सैकड़ों रियासतों को जोड़कर अखंड भारत बनाया। प्रो. निवेदिता श्रीवास्तव ने कहा कि पटेल स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ आधुनिक भारत के शिल्पकार भी थे। उन्होंने युवाओं से उनके अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा को जीवन में अपनाने की बात कही। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. डॉ. अनिल कुमार राय के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘रन फॉर यूनिटी’ से हुई। कुलपति ने गुब्बारे उड़ाकर और हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। दौड़ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से विधि विभाग तक निकाली गई। इसमें शिक्षक, छात्र और कर्मचारी शामिल हुए। दौड़ के बाद सभी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और एकता की शपथ ली। कार्यक्रम में ‘वैदिक सनातन धर्म एवं मानवाधिकार’ और ‘जुवेनाइल जस्टिस एडमिनिस्ट्रेशन’ पुस्तकों का विमोचन भी हुआ। दूसरे सत्र में भारत के राजनीतिक एकीकरण पर अकादमिक चर्चा और निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में नीरज कुमार प्रथम, मयूरी द्वितीय और पूजा तृतीय रहीं। कार्यक्रमों में महानगर उपाध्यक्ष डॉ. अजीत सिंह, डॉ. पवन सिंह, विकास गोला और रोशनी ठाकुर सहित सैकड़ों विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User