गैस पाइपलाइन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, चेन छीनी:उन्नाव में बेटी से बदसलूकी का आरोप, पुलिस जांच कर रही

Oct 24, 2026 - 12:38
0
गैस पाइपलाइन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, चेन छीनी:उन्नाव में बेटी से बदसलूकी का आरोप, पुलिस जांच कर रही
उन्नाव के इंद्रानगर मोहल्ले में गैस पाइपलाइन को लेकर चल रहे विवाद में पड़ोसी समेत छह लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और सोने की चेन छीनने का आरोप लगा है। पीड़ित ने अपनी बेटी के साथ भी बदसलूकी और मारपीट किए जाने की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित जयकुमार बाजपेई के मुताबिक, उनके मकान के पास से गैस पाइपलाइन निकली है। इसे लेकर पड़ोसी संजय वर्मा से अक्सर विवाद होता रहता था। आरोप है कि रविवार रात संजय वर्मा, उसकी मां नन्हक्की और चार अज्ञात लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप शिकायत के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने जयकुमार के साथ मारपीट की। वह बचने के लिए घर के अंदर भागे तो आरोपी कथित तौर पर जबरन घर में घुस आए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस दौरान मारपीट और तोड़फोड़ की गई तथा उनके गले से सोने की चेन छीन ली गई। बेटी से बदसलूकी का भी आरोप जयकुमार के मुताबिक, उनकी बेटी एकता बाजपेयी उन्हें बचाने पहुंची तो उसके साथ भी बदसलूकी और मारपीट की गई। आरोपियों पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर परिवार को बचाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल, लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User