गाजियाबाद के इंदिरापुरम के पास फ्लैट में लगी आग:दमकल की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, धुआं घुटने से आई परेशानी

Nov 13, 2026 - 20:00
0
गाजियाबाद के इंदिरापुरम के पास फ्लैट में लगी आग:दमकल की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, धुआं घुटने से आई परेशानी
गाजियाबाद में अवंतिका हॉस्पिटल इंदिरापुरम के पास शुक्रवार शाम एक फ्लैट में आग लग गई। घटना के समय फ्लैट बंद था। सूचना पर वैशाली फायर स्टेशन से दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची। जहां अंदर देखा तो पूरे फ्लैट में धुआं घुटा हुआ था। जिसको लेकर दमकल की टीम को आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी। जहां 20 मिनट में आग पर काबू पाया गया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र के शक्ति खंड 2 में फ्लैट नंबर B1 फ्लैट में अभिषेक कुमार अपने परिवार के साथ रहे रहे हैं। शाम को वह परिवार के साथ बहार गए थे, जबकि फ्लैट बंद था। इसी दौरान सोसायटी में लोगों ने फ्लैट की खिड़की से धुआं निकलते देखा। जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सीएफओ सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि बंद फ्लैट होने की वजह से फ्लैट में अत्यधिक धुंआ भरा हुआ था। जहां फायर सर्विस यूनिट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक होज पाइप की लाइन बिछाई। इस दौरान देखा गया कि पानी की वजह से आसपास का सामान बर्बाद हो सकता था जिस कारण फायर सर्विस ने बड़ी ही सूझबूझ के साथ फायर एक्सटिंग्विशर व बीदींग मेथड से आग को पूरी तरह से बुझाया। दमकल की टीम को सांस लेने में हुई दिक्कत फायर टीम ने साथ ही साथ सामान को बर्बाद होने से बचाया गया । धुआं भरा होने के कारण फायर सर्विस यूनिट को सांस लेने में परेशानी हुई। इस दौरान फायर यूनिट ने मकान के अंदर भरे हुए घने धुएं को स्मोक एक्जास्टर के माध्यम से बाहर निकाला। साथ ही पूरी तरह वेंटिलेशन किया गया। जांच में शार्ट सर्किट से आग लगनी बताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User