MLN कॉलेज में न्यूरोसर्जरी और न्यूरोलॉजी के प्री-कांफ्रेंस वर्कशॉप:प्रयागराज में विशेषज्ञों ने साझा किए ब्रेन व स्पाइन सर्जरी के गुर

Nov 13, 2026 - 20:00
0
MLN कॉलेज में न्यूरोसर्जरी और न्यूरोलॉजी के प्री-कांफ्रेंस वर्कशॉप:प्रयागराज में विशेषज्ञों ने साझा किए ब्रेन व स्पाइन सर्जरी के गुर
प्रयागराज में यूपी यूके न्यूरोकॉन 2026 के पहले दिन शुक्रवार को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में न्यूरोसर्जरी और न्यूरोलॉजी के प्री-कांफ्रेंस वर्कशॉप आयोजित की गई। इस दौरान चिकित्सकों और प्रतिभागियों को UBE, MISS TLIF, DSA, EEG, TCD और बोटॉक्स इंजेक्शन जैसी आधुनिक तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी दी गई। आयोजन सचिव डॉ. पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्कशॉप में न्यूरोसर्जरी की नवीनतम सर्जिकल तकनीकों और न्यूरोलॉजी की जांच और उपचार प्रक्रियाओं पर हाथों-हाथ प्रशिक्षण दिया गया। न्यूरोसर्जरी में आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण न्यूरोसर्जरी वर्कशॉप में UBE (यूनिलैटरल बाइपोर्टल एंडोस्कोपी) पर डॉ. गौरव बंसल, डॉ. अहमद अंसारी और डॉ. ओ.पी. सिंह ने प्रशिक्षण दिया। मोनोपोर्टल एंडोस्कोपी तथा दर्द प्रबंधन के लिए ब्लॉक्स के सत्र में डॉ. अचल गुप्ता ने तकनीक के व्यावहारिक पहलुओं पर जानकारी साझा की और प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया। मोनोपोर्टल एंडोस्कोपी से स्पाइन सर्जरी और एंडोवैस्कुलर तकनीकों पर अलग-अलग वर्कशॉप आयोजित किए गए। एंडोवैस्कुलर सत्र में डॉ. दीपक कुमार सिंह ने मस्तिष्क की रक्तवाहिनियों से जुड़ी बीमारियों के उपचार की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने एंडोवैस्कुलर तकनीक से मस्तिष्क की धमनियों में बनने वाले गुब्बारे नुमा उभार, यानी एन्यूरिज्म, को बंद करने की विधियों पर भी प्रशिक्षण दिया। न्यूरोलॉजी में EEG, TCD और बोटॉक्स की जानकारी न्यूरोलॉजी के वर्कशॉप में EEG का सत्र डॉ. विनोद कुमार पुरी ने संचालित किया। ट्रांसक्रेनियल डॉप्लर (TCD) पर डॉ. वरुण सिंह और डॉ. अभिषेक पाठक ने प्रशिक्षण दिया। मूवमेंट डिसऑर्डर में बोटॉक्स इंजेक्शन की सूक्ष्म तकनीक के सत्र में डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. अब्दुल कावी और डॉ. सौरभ कुमार ने उपचार तथा इंजेक्शन तकनीक से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रतिभागियों को जानकारी दी। वीडियो प्रेजेंटेशन सत्र आयोजन अध्यक्ष डॉ. मुकुल पाण्डे ने बताया कि शुक्रवार शाम वीडियो प्रेजेंटेशन सत्र आयोजित हुए। इनमें जटिल एन्यूरिज्म की इंडोवैस्कुलर क्वायलिंग, माइक्रोवैस्कुलर एनास्टोमोसिस, कैरोटिको-कैवर्नस फिस्टुला का इंडोवैस्कुलर उपचार, माइक्रोन्यूरोसर्जरी और एंडोस्कोपिक एन्यूरिज्म क्लिपिंग पर प्रस्तुतियां दी गईं। दूसरे सत्र में ब्रेन ट्यूमर (ग्लायोमा), ड्यूरल आर्टेरियोवेनस फिस्टुला, एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी तथा रोबोटिक ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी से जुड़े वीडियो और अनुभव साझा किए गए। मुख्य सत्र 14-15 नवंबर को डॉ. पंकज कुमार गुप्ता और एन एन गोपाल ने बताया कि सम्मेलन के मुख्य अकादमिक सत्र 14 और 15 नवंबर को AMA कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होंगे। इस दौरान प्रो. एस.पी.एस. चौहान, प्रो. एन.सी. द्विवेदी, डॉ. कार्तिकेय शर्मा, डॉ. मुकुल पाण्डेय, प्रो. एन.एन. गोपाल, डॉ. प्रकाश खेतान, डॉ. सुशील मिश्रा, डॉ. कमलेश कुमार सोनकर, डॉ. विमल पालीवाल, डॉ. अनंत मेहरोत्रा, डॉ. सत्यदेव पांडेय, डॉ. गुलाब सोनी, डॉ. ओ.पी. सिंह, डॉ. यतेन्द्र शुक्ला, डॉ. सिद्धार्थ सिंह, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. प्रभात सिंह, डॉ. नितिश कुमार सिंह, डॉ. अंचल चौहान, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. आशीष राय, डॉ. अर्चना ओझा, डॉ. बी.के. सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सचिन सिंह, डॉ. सौरभ आनंद दुबे, डॉ. मोहम्मद तारिक अंसारी और डॉ. आर.पी. पांडेय सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे। वर्कशॉप आयोजन में डॉ. ओ.पी. सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. यतेन्द्र शुक्ला, डॉ. गुलाब सोनी, डॉ. अक्षत पाण्डे और डॉ. सिद्धार्थ सिंह ने सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User