गाजियाबाद में रेस्टोरेंट व फ़ूड हब में लगी भीषण आग:एक किमी दूर से दिखाई दीं आग की लपटें, कई मकान आग की चपेट मे आने से बचे

Nov 15, 2026 - 12:36
0
गाजियाबाद में रेस्टोरेंट व फ़ूड हब में लगी भीषण आग:एक किमी दूर से दिखाई दीं आग की लपटें, कई मकान आग की चपेट मे आने से बचे
गाजियाबाद के मुरादनगर में काइट कालेज के सामने रविवार सुबह खोखा रेस्टोरेंट व फ़ूड हब नाम के रेस्टोरेंट मे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरे रेस्टोरेंट को चपेट में ले लिया। जहां एक किमी दूर से आग की लपटें दिखाई दीं। आग की सूचना पर मोदीनगर व गाजियाबाद से दमकल की 4 गाडियां पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्क के बाद आग पर काबू पाया। तस्वीरों में देखिए आग आसपास के मकान भी चपेट में आने से बचे सीएफओ सौरभ सिंह ने बताया कि मुरादनगर में काइट कॉलेज के सामने खोखा नाम के ओपन रेस्टोरेंट व दूसरे फ़ूड हब है, जहां किचन मे तेजी के साथ जल रही थी। जिसे फायर सर्विस यूनिट ने फायर टेंडर से होज पाइप लाइन बिछाकर व टेंडर कि होजरील से पंपिंग कर आग को बुझाना शुरू किया। फायर सर्विस टीम ने कड़ी मेहनत व सूझ बुझ से आग बुझाने मे साहसिक कार्य किया। इस दौरान आसपास अन्य रेस्टोरेंट, मकान मे आग लगने से रोक दिया। आग की लपटों से आसपास के लोग सहम गए। आसपास के मकान भी चपेट में आने से बचे ऑर्डिनेंस फैक्ट्री मुरादनगर से भी एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया गया है। इस अग्निकांड मे किसी प्रकारी कि कोई जनहानि नहीं हुई। मोके पर मुरादनगर पुलिस भी मौजूद रहे। पुलिस और फायर अधिकारियों ने रेस्टोरेंट के मालिक चैतन्य बालियांन निवासी मुरादनगर व फ़ूड हब के मालिक सौरभ शर्मा से भी जानकारी ली है। बताया गया कि शार्ट सर्किट से आग लगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User