सपा सांसद के खिलाफ हिंदू संगठनों ने निकाली शव यात्रा:प्रतापगढ़ में दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा पर बयान से बढ़ा विवाद, फूंका पुतला
प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल के दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा को लेकर दिए गए कथित बयान के विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। रविवार को पट्टी कस्बे में कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ शव यात्रा निकाली। तहसील गेट पर पहुंचकर नारेबाजी की और सांसद का पुतला दहन किया। धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की मांग प्रदर्शनकारियों ने सांसद के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हिंदू धर्म, देवी-देवताओं और धार्मिक परंपराओं से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है। ऐसे संवेदनशील विषयों पर टिप्पणी करने से लोगों की भावनाएं आहत होती हैं। कार्यकर्ताओं ने सांसद से अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की मांग की। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और कांवड़ यात्रा पर टिप्पणी से विवाद दरअसल, सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल का दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा को लेकर दिया गया कथित बयान चर्चा में है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की परंपरा पर सवाल उठाते हुए इसे बंद करने की बात कही थी। वहीं, कांवड़ यात्रा को लेकर कहा था कि भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए 50 किलोमीटर पैदल चलकर कांवड़ लाने की जरूरत नहीं है। गांव के मंदिर में पूजा करने से भी आशीर्वाद मिल सकता है। सांसद के इन बयानों के बाद राजनीतिक और धार्मिक संगठनों की ओर से विरोध जताया जा रहा है। भाजपा नेताओं और हिंदूवादी संगठनों ने भी इस पर आपत्ति जताई है। तहसील गेट पर पुतला दहन कर जताया विरोध रविवार को पट्टी कस्बे में विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एकजुट हुए। उन्होंने सांसद के खिलाफ शव यात्रा निकाली और तहसील गेट पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सांसद का पुतला फूंका और अपने विरोध का इजहार किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)