गले में पड़ी शॉल बना फंदा-युवक की मौत:मथुरा में चलती जूस मशीन से हुआ हादसा, लाश देखकर रो पड़े परिजन

Nov 08, 2026 - 13:53
0
गले में पड़ी शॉल बना फंदा-युवक की मौत:मथुरा में चलती जूस मशीन से हुआ हादसा, लाश देखकर रो पड़े परिजन
मथुरा के सुरीर में रविवार सुबह गन्ने की जूस मशीन लेकर वृंदावन जा रहे 28 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। उसके गले में पड़ी शॉल अचानक मशीन के शाफ्ट में फंस गई। शॉल खिंचकर गले में लिपट गई और फंदा कसने से दम घुट गया। हादसे के बाद मशीन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। युवक की मौत से उसकी चार बेटियों और एक छोटे बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। चलती मशीन में फंस गई शॉल हादसा परसोंतिगढ़ी में टीवीएस बाइक एजेंसी और कृष्णा ढाबे के सामने हुआ। मृतक की पहचान देवराज पुत्र प्रेमराज निवासी सिरसा खादर, जेवर की मढैया, थाना जेवर, गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई है। बताया गया कि रविवार सुबह देवराज जूस मशीन लेकर वृंदावन जा रहा था। इसी दौरान उसके गले में पड़ी शॉल मशीन के शाफ्ट में उलझ गई। शॉल खिंचकर गले में कस गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य हादसे की सूचना पर डायल 112 और थाना प्रभारी अरुण कुमार डागर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसआई वीरेंद्र कुमार, एसआई सोहनवीर सिंह और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेज दिया। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 8 साल पहले हुई थी शादी, पांच बच्चे हैं देवराज की शादी को अभी आठ साल ही हुए थे। परिवार में चार बेटियां और एक छोटा बेटा है। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User