राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने सिकंद्राराऊ से प्रत्याशी घोषित किया:विजय कुमार उर्फ बैंजो पंडित को पार्टी ने टिकट दिया, कहा- अलंकार अग्निहोत्री को CM बनाना लक्ष्य
हाथरस में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पार्टी संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। इसके साथ ही पार्टी ने कुछ विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान किया है। इनमें हाथरस जिले की सिकंद्राराऊ विधानसभा सीट शामिल है। यहां से विजय कुमार शर्मा उर्फ बैंजो पंडित को प्रत्याशी बनाया गया है। इसकी जानकारी पार्टी के जिला महामंत्री एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय ने दी। अलंकार अग्निहोत्री होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने कहा कि अलंकार अग्निहोत्री को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार किसी एक जाति, धर्म, समुदाय या वर्ग के प्रतिनिधि के तौर पर नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के करीब 25 करोड़ नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर घोषित किया गया है। पार्टी ने इसे प्रदेश की जनता के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय की लड़ाई का संकल्प बताया। उसका कहना है कि मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश का होता है, किसी एक जाति या धर्म का नहीं। पार्टी का नेतृत्व प्रदेश के हर नागरिक के सम्मान, सुरक्षा, समान अवसर और संवैधानिक अधिकारों के लिए काम करेगा। जातीय और धार्मिक ध्रुवीकरण का किया विरोध पार्टी का आरोप है कि सत्ताधारी राजनीतिक व्यवस्था 60-40 और 80-20 जैसे नारों के जरिए जातीय विभाजन और धार्मिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा दे रही है। सत्ता हासिल करने के लिए समाज को जाति और धर्म के आधार पर बांटना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने कहा कि उसकी लड़ाई किसी समाज के खिलाफ नहीं, बल्कि अन्याय, भेदभाव, शोषण और विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)