'गोधरा कांड की आग हादसा नहीं, साजिश थी':पूर्व CBI अधिकारी बोले- लालू यादव मुझे इस केस में फंसाना चाहते थे

Nov 14, 2026 - 14:04
0
'गोधरा कांड की आग हादसा नहीं, साजिश थी':पूर्व CBI अधिकारी बोले- लालू यादव मुझे इस केस में फंसाना चाहते थे
पूर्व CBI स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड को लेकर कहा कि साबरमती एक्सप्रेस के कोच S-6 में आग हादसा नहीं थी, बल्कि यह पहले से रची गई साजिश का हिस्सा थी। अस्थाना के मुताबिक, नानावती आयोग और सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने भी अपनी जांच में आग लगाए जाने की बात कही थी। 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के कोच S-6 में आग लग गई थी। इस घटना में 59 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें अयोध्या से लौट रहे कारसेवक भी शामिल थे। इसके बाद गुजरात के कई इलाकों में सांप्रदायिक हिंसा फैल गई थी। अस्थाना ने बताया कि गुजरात पुलिस की CID क्राइम शाखा ने इस मामले की जांच शुरू की थी। वे इस जांच से जुड़ी SIT का नेतृत्व कर रहे थे। 2008 में सुप्रीम कोर्ट ने तत्कालीन CBI डायरेक्टर आरके राघवन की अगुआई में एक अलग SIT बनाई। इस टीम में उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP सीबी सत्पथी भी शामिल थे। अस्थाना के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट की SIT ने गुजरात पुलिस की पूरी जांच दोबारा परखी। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच करने वाले पुलिस अधिकारियों से भी पूछताछ की। इसके बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट में गुजरात पुलिस की जांच में कोई खामी नहीं पाई। सुप्रीम कोर्ट ने इस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया। इसी जांच के आधार पर चले मुकदमे में 2011 में आरोपियों को सजा सुनाई गई। खबर अपडेट की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User