क्राइम का अड्ढा बने आधी रात तक खुलने वाले होटल-ढाबे:मुरादाबाद में खातिरदारी ढाबे पर युवक की गोली मारकर हत्या हुई थी,रातभर खुलता था

Nov 14, 2026 - 13:55
0
क्राइम का अड्ढा बने आधी रात तक खुलने वाले होटल-ढाबे:मुरादाबाद में खातिरदारी ढाबे पर युवक की गोली मारकर हत्या हुई थी,रातभर खुलता था
मुरादाबाद में आधी रात के बाद तक खुल रहे होटल-ढाबे अपराधियों के अड्ढे बनते जा रहे हैं। पिछले दिनों एमडीए ऑफिस के पास स्थित खाातिरदारी ढाबे पर 17 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पुलिस को ध्यान इस ओर खींचा है। पुलिस ने अब शहर में रातभर खुलने वाले होटल-ढाबों पर अंकुश लगाना शुरू कर दिया है। मुरादाबाद में दीपावली की रात बर्तन कारोबारी के 17 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित MDA ऑफिस के सामने खातिरदारी ढाबे पर हुई थी। यहां चाय पीने के दौरान युवकों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक ने कारोबारी के बेटे अब्दुल्ला को गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पूछताछ में पता चला कि ढाबा रातभर खुलता था। जिसकी वजह से यहां अपराधियों का अड्ढा बनता चला जा रहा था। पुलिस को छानबीन में पता चला कि ढाबे का संचालक नशे के कारोबार में लिप्त था। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा है। इसी तर्ज पर मुरादाबाद में कुछ और भी होटल-ढाबे हैं जो रातभर खुलते हैं। पुलिस इस मामले में अब ऐसे होटल-ढाबों की लिस्टिंग करके उनके खिलाफ एक्शन प्लान तैयार कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User