गोमती नदी में कूदा युवक, 18 घंटे से लापता:जौनपुर में पिता का आरोप, प्रेमिका ने शादी के लिए हर महीने 50 हजार कमाने को कहा

Nov 16, 2026 - 19:06
0
गोमती नदी में कूदा युवक, 18 घंटे से लापता:जौनपुर में पिता का आरोप, प्रेमिका ने शादी के लिए हर महीने 50 हजार कमाने को कहा
जौनपुर में 22 साल के सुंदरम मौर्या ने रविवार रात गोमती नदी में छलांग लगा दी। 18 घंटे बाद भी उनका पता नहीं चला था। पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कर रही है। सुंदरम सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव के रहने वाले थे। उनके पिता रहित मौर्या ने पुलिस पर तलाश में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रहित मौर्या के मुताबिक, सुंदरम का सिपाह थाना क्षेत्र की एक युवती से करीब एक साल से प्रेम संबंध था। पिता का आरोप है कि युवती ने सुंदरम से कहा था कि हर महीने 50 हजार रुपए कमाकर दो, तभी शादी करूंगी। सुंदरम के भाई शिवम मौर्या ने बताया कि युवती उनसे पैसे कमाने के लिए कहती थी और ऐसा न करने पर किसी दूसरे से शादी करने की बात कहती थी। शिवम के मुताबिक, सुंदरम दोस्तों और परिवार के लोगों से काम के बारे में पूछते थे और नौकरी तलाश रहे थे। परिवार का कहना है कि युवती के घरवालों को दोनों के संबंध की जानकारी थी, लेकिन वे उनसे मिलने नहीं आए। सुंदरम रात करीब 9 बजे घर से निकले थे। रात 11 बजे उन्होंने कोतवाली क्षेत्र के शाही पुल से गोमती नदी में छलांग लगाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User