वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:सांसद प्रिया सरोज ने काशी में की शॉपिंग, विजयेंद्र पांडियन नए मंडलायुक्त
नमस्कार, वाराणसी की आज (सोमवार) की बड़ी खबरें…सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रिया ने सोमवार को मां मुन्नी देवी और बहन प्रीति के साथ वाराणसी के गोदौलिया मार्केट पहुंचकर शॉपिंग की। प्रिया ने फेरों और शादी की रस्मों में पहनने के लिए एक बनारसी लहंगा और कुछ डिजाइनर साड़ियां खरीदीं। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. सांसद प्रिया सरोज शादी में पहनेंगी बनारसी साड़ी, लहंगा भी खरीदा सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रिया ने सोमवार को मां मुन्नी देवी और बहन प्रीति के साथ वाराणसी के गोदौलिया मार्केट पहुंचकर शॉपिंग की। पढ़ें पूरी खबर… 2. वाराणसी दुनिया का 45वां सबसे प्रदूषित शहर:हवा जहरीली, AQI 297 पर पहुंचा वाराणसी में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सोमवार सुबह शहर में हल्की ठंड के साथ धुंध छाई रही। इस बीच वायु प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 297 दर्ज किया गया। इसके साथ ही वाराणसी दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में 45वें स्थान पर पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर… 3. छठ महापर्व- उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया:महिलाएं दउरा लेकर घाट पहुंची लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। भोर होते ही काशी के गंगा घाटों से लेकर सरोवरों और तालाबों तक श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। छठी मइया के गीत गाते हुए व्रती महिलाएं रात में ही सिर पर सूप और दउरा लेकर घाटों पर पहुंचने लगी थीं। पढ़ें पूरी खबर… 4. वाराणसी के कैंटोनमेंट में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने लगाया था वाराणसी में सोमवार को तेंदुआ पकड़ लिया गया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए 2 पिंजरे लगाए थे। कैंटोनमेंट के बंगला नंबर 61 में लगाए गए पिंजरे में वह फंस गया। पढ़ें पूरी खबर… 5. वाराणसी में भाजपा बूथ अध्यक्ष को घर के बाहर पीटा, हमलावरों ने लात-घूंसे बरसाए वाराणसी में भाजपा के बूथ अध्यक्ष पर रविवार रात हमला कर दिया गया। जंगमबाड़ी के बूथ संख्या 304 के अध्यक्ष अनुज शुक्ला को हमलावर ने घर के बाहर घेर लिया और सड़क पर गिराकर जमकर पीटा। हमले में उनके चेहरे और गर्दन पर चोटें आई हैं। पढ़ें पूरी खबर… 6. वाराणसी से फिर हटाए गए अपर आयुक्त आलोक वर्मा उत्तर प्रदेश सरकार ने चुनाव आयोग की गाइडलाइन के तहत लंबे समय से एक जिले में तैनात अधिकारियों के तबादले किए हैं। वाराणसी में भी बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। चर्चित PCS अधिकारी आलोक वर्मा को एक बार फिर काशी से हटा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर… 7.डोसे की दुकान पर 2 युवतियों ने की तोड़फोड़, सामान सड़क पर फेंका वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज स्थित प्रसिद्ध लीलालराम डोसा कार्नर पर 14 नवंबर की रात दो युवतियों ने जमकर हंगामा किया। दुकान में तोड़फोड़ और सामान सड़क पर फेंकने का CCTV फुटेज सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर… 8. 40 लाख के फ्लैट पर दंपति में छिड़ी कानूनी जंग:पति बोला- खरीदार ने नहीं दिए रुपए वाराणसी में 40 लाख रुपये के एक फ्लैट की खरीद-बिक्री को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद थाने पहुंच गया। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कराया है। पत्नी ने पति और उसके भतीजे पर दहेज उत्पीड़न, खाते से जबरन रुपये ट्रांसफर कराने और नकदी व वाहन ले जाने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर… 9. काशी के SIR में वोटर कटने से भाजपा जिलाध्यक्ष-संगठन चिंतित यूपी में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के बाद मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम बाहर होने पर भाजपा ने मंथन शुरू कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से मतदाताओं के नाम कटने का मुद्दा उठाए जाने के बाद संगठन भी सक्रिय हो गया है। काशी क्षेत्र के 17 जिलों में करीब 25 लाख मतदाताओं के नाम सूची से बाहर होने की बात सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर… 10. बनारस के कमिश्नर राजलिंगम का तबादला, विजयेंद्र पांडियन नए मंडलायुक्त उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत वाराणसी के मंडलायुक्त एस राज राजलिंगम का तबादला कर दिया गया है। उन्हें कानपुर का मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं, कानपुर के मंडलायुक्त विजयेंद्र पांडियन को वाराणसी का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)