गोंडा में रामकथा का शुभारंभ करेंगे रामदेव और धीरेंद्र शास्त्री:राजन जी महाराज की कथा में अयोध्या समेत देश के संत होंगे शामिल
गोंडा जिले के जयप्रभा ग्राम में आज मंगलवार दोपहर 12 बजे से 9 दिवसीय श्रीराम कथा शुरू होगी। पहले दिन योग ऋषि बाबा रामदेव, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और अयोध्या समेत देश के कई संत शामिल होंगे। वे राजन जी महाराज की कथा का शुभारंभ करेंगे। कथा शुरू होने के बाद बाबा रामदेव, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और अन्य संत करीब एक घंटे तक मंच पर रहेंगे और राजन जी महाराज से श्रीराम कथा सुनेंगे। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और बाबा रामदेव के हेलीकॉप्टर जयप्रभा ग्राम में पोखर के पास बने हेलीपैड पर उतरेंगे। श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट और श्री चित्रकूट बालाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास जी महाराज ने अपने आवास के पास यह हेलीपैड बनवाया है। वहां से दोनों सीधे कथा स्थल जाएंगे। कथा के लिए करीब 200 बीघा में पंडाल और वीवीआईपी टेंट सिटी बनाई गई है। आयोजकों के मुताबिक, पंडाल में जमीन पर बैठकर 2 लाख लोग कथा सुन सकेंगे। आम लोगों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था नहीं है। अयोध्या और देश के दूसरे संतों के बैठने के लिए सोफे रखे गए हैं। दूर-दराज से आने वाले लोगों के लिए उनके घरों और गांवों तक 100 से ज्यादा बसें और 50 से ज्यादा गाड़ियां भेजी जा रही हैं। कार्यक्रम के आयोजक महंत आलोक दास जी महाराज ने बताया कि कथा का उद्देश्य लोगों को सनातन धर्म की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और देश के कई संत कथा में शामिल होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)